फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: व्यापारियों का पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम, बाजार होगा बंद

Tue, 01 Aug 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। रेडीमेड गारमेंट्स कारोबारी की पिटाई कर नकदी लूटने के मामले में व्यापारियों ने विधायक के चालक की दो दिन में गिरफ्तारी न होने पर बाजार बंद रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


उत्तर-प्रदेश उद्योग व्यापार संघ के अध्यक्ष कुशलेश गर्ग ने बताया कि मंगलवार को व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल से अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्रा से मिला था। एएसपी ने व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिया है। उन्होंने विधायक के चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अगर दो दिन में चालक की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बाजार बंद कर सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं, पालिकाध्यक्ष विभु बंसल मंगलवार को पीड़ित व्यापारी से मिले। अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों का किसी भी कीमत पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष के साथ सभासद अंशुल मित्तल, मनीष माहेश्वरी, विकास तोमर, शिवम शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें