फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टोल कर्मी ने भाकियू कार्यकर्ता को पीटा

Tue, 01 Aug 2023 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा के कर्मचारी पर भाकियू (टिकैत) गुट के कार्यकर्ता के साथ अभद्रता और पिटाई करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना बाबूगढ के गांव नगलाबढ निवासी रिहान भाकियू (टिकैत) गुट का कार्यकर्ता है। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में उसने कहा है कि 31 जुलाई की शाम को वह गाजियाबाद से कार द्वारा घर आ रहा था। टोल प्लाजा पर शुल्क को लेकर उसका कर्मी से विवाद हो गया। आरोप है कि प्लाजा कर्मी ने अभद्रता करते उसकी पिटाई की,जिसमें वह घायल हो गया। इस दौरान उसकी चेन, नकदी और मोबाइल क्षतिग्रस्त होकर वहीं गुम हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि रिहान की तहरीर पर अज्ञात टोल कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें