फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हादसे में व्यक्ति का हाथ कटा, ढाई माह बाद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गढ़-स्याना मार्ग पर हुए हादसे में बस में सवार व्यक्ति का हाथ कट गया। इस मामले में पीड़ित ने चालक पर लापरवाही व तेज रफ्तार से बस चलाने का आरोप लगाया है। हादसे के करीब ढाई माह पीड़ित ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जनपद लखीमपुर खीरी के थाना उचौलिया क्षेत्र के गांव बढईया निवासी हसन रजा ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। जिनका कहना है कि 26 जुलाई को वह अपने गांव से बस में सवार होकर काम की तलाश में दिल्ली जा रहे थे। गढ़-स्याना मार्ग पर चालक बस को लापरवाही से काफी तेज गति से चला रहा था। सवारियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उनसे किसी की बात नहीं मानी। बहादुरगढ़ क्षेत्र में आरोपी चालक ने कैंटर में बस की साइड मार दी। हादसे में उनका हाथ कटकर सड़क पर गिर गया। वहीं, अन्य सवारियां भी चोटिल हो गईं। पीड़ित ने बताया कि लंबे समय तक वह मेरठ के अस्पताल में भर्ती रहे। इसके बाद लखनऊ के अस्पताल में अपने कटे हुए हाथ का उपचार कराया। जिस कारण वह थाने में अपनी शिकायत दर्ज नहीं करा सके। सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी बस चालक को तलाश कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें