फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देवर भाभी का विवाद सुलझाने पहुंचा था प्रवीन, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर दी हत्या

Sat, 15 Mar 2025 10:41 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़।

सार

सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर पर प्रवीन की हत्या के मामले में गांव काठीखेड़ा के अंकित, बिजेंद्र, मोहित और विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ देहात थाना क्षेत्र स्थित गांव काठीखेड़ा में देवर-भाभी का विवाद सुलझाने पहुंचे जिला गौतमबुद्ध नगर थाना दनकौर के नवादा निवासी प्रवीन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के दोस्त अपने चचेरे भाई के साथ किसी तरह जान बचाकर भागे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर, तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गौतमबुद्धनगर के थाना दनकौर के जुनेदपुर के राहुल नागर ने बताया कि उसकी बहन पिंकी की शादी थाना देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा के सोनू के साथ हुई थी। सोनू फौज में है, वर्तमान में वह पंजाब में तैनात है। काफी समय से बहन पति व बच्चों के साथ गाजियाबाद में रह रही है।

होली के त्योहार के चलते 13 मार्च को बहन अपने बच्चों के साथ ससुराल गई थी। ससुराल में होली की शाम करीब पांच बजे देवर ने बहन के साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध पर उसे बेरहमी से पीटा। मारपीट की जानकारी बहन ने काल कर भाई को दी। बहन ने उसे ससुराल आने के लिए कहा।

इस पर पीड़ित अपने चचेरे भाई अंकित और दोस्त गौतमबुद्ध नगर के थाना दनकौर के नवादा के प्रवीन के साथ कार में सवार होकर शाम करीब सात बजे बहन की ससुराल पहुंचा। उसने देखा कि अंकित उसकी बहन को डंडों से पीट रहा था। बहन के सिर से खून बह रहा था।

इस पर तीनों ने बहन को बचाने का प्रयास किया। इसी बीच गांव काठीखेड़ा का बिजेंद्र, मोहित और विपिन भी वहां आ गए। उक्त आरोपितों ने लाठी-डंडों से पीड़ित, उसके चचेरे भाई व दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। लोगों को हावी देखकर पीड़ित व उसका चचेरा भाई वहां से जान बचाकर भाग निकले। उनके पीछे प्रवीन भी किसी तरह चंगुल से बचकर भाग निकला।

अंकित, बिजेंद्र, मोहित और विपिन ने मिलकर प्रवीन को दबोच लिया। प्रवीन को दबोचने के बाद आरोपितों ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपित उसे तब तक पीटते रहे, जब तक उसकी मौके पर ही मौत नहीं हो गई।
विज्ञापन

सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर पर प्रवीन की हत्या के मामले में गांव काठीखेड़ा के अंकित, बिजेंद्र, मोहित और विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्यारोपितों की तलाश में पुलिस व एसओजी की दो टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें