फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Fri, 29 Sep 2023 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव हशुपुर में ट्रेन के आगे कूदकर मानकचौक निवासी देवेंद्र ने जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु की। गांव मानकचौक निवासी इतवारी के पुत्र देवेंद्र सिंह (47) शुक्रवार की सुबह को अपनी साइकिल लेकर घर से निकल गया था। परिजनों ने बताया कि करीब 9 बजे सूचना मिली की देवेंद्र का शव रेलवे ट्रेक पर मिला है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से गृह क्लेश के कारण परेशान था। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी थी, जिसके बाद अब 2 बेटे और एक बेटी है, जिनका रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है कि देवेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें