नेहा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 16 फरवरी को उनकी शादी गांव गजालपुर निवासी नवीन से हुई थी। शादी के तीन दिन बाद उन्हें पता चला कि उनके पति का प्रेम प्रसंग महिला हेड कांस्टेबल से चला रहा था, जो हापुड़ जनपद में ही तैनात है।
पति उसे मोहल्ला साकेत कॉलोनी स्थित महिला हेड कांस्टेबल निर्मला के मकान पर उन्हें ले गया था। पति ने यहां जबरदस्ती महिला हेड कांस्टेबल के पैर भी पकड़वाये थे। पति ने पीड़िता को गांव में व हेड कांस्टेबल को मेरठ में रखने का दबाव भी डाला था।
शादी के 15 दिन बाद ही मार्च माह में पति ने बिना तलाक दिए हुए महिला हेड कांस्टेबल निर्मला से दूसरी शादी ली। जिसके फोटो उनके पास हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि 16 अप्रैल की रात लगभग नौ बजे उन्होंने मोहल्ला साकेत कॉलोनी स्थित मकान में दोनों को पकड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई थी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि दर्ज मुकदमे के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।