फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पिटाई से घायल व्यक्ति ने छह दिन बाद तोड़ा दम, देहरा में तनाव

विज्ञापन
धौलाना के देहरा निवासी मृतक उमर का फाइल फोटो।
विज्ञापन
धौलाना। देहरा गांव में दो पक्षों के बीच 10 नवंबर को हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल 40 वर्षीय उमरी उर्फ उमर मोहम्मद की सोमवार को मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। देर शाम तक शव गांव नहीं लाया गया था।
विज्ञापन

गांव में वर्तमान और पूर्व प्रधान पक्ष के बीच करीब 20 वर्षों से बच्चों के खेलने को लेकर विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं। ग्रामीणों के मुताबिक यह दोनों पक्षों के बीच चौथी बड़ी घटना थी। मोहल्ला पिचौरियान में दस नवंबर को दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में उमर गंभीर रूप से घायल हुए थे।
इसमें राशिद अली की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तहरीर में शोएब, रुकाफत, मुस्तफा, फिरोज, साहिल, मोहसिन और असलम समेत आठ लोगों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने साहिल, मोहसिन और असलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

सीओ पिलखुवा मुनीश चंद्र ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति पर नजर है। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मामले को तरमीम कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें