फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धर्म छिपाकर दुष्कर्म ही नहीं किया एक और पाप, युवती बोली- नौकरी की बात कर की दोस्ती, होटल में बनाए संबंध

Sun, 31 Aug 2025 06:44 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर।

सार

युवती ने तहरीर दी है कि एक साल पहले एक अंजान युवक का फोन आया। उसने कहा कि आपने अपना बॉयोडाटा नौकरी के लिए लगा रखा है। आप मेरे से मिलो। इसके बाद युवती एक पिज्जा शॉप पर युवक से मिलने चली गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित मुरादनगर में युवक द्वारा धर्म छिपाकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने युवती को ब्लैकमेल कर सोने चांदी के गहने, मोबाइल भी ले लिये। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन

एक गांव निवासी एक युवती ने तहरीर दी है कि एक साल पहले एक अंजान युवक का फोन आया। उसने कहा कि आपने अपना बॉयोडाटा नौकरी के लिए लगा रखा है। आप मेरे से मिलो। 
 

इसके बाद युवती एक पिज्जा शॉप पर युवक से मिलने चली गई। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि होटल में ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। 
 

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह युवती से लगाकर दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि युवक दूसरे समुदाय का है। 
 
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी फरार युवती से  सोने के गहने व दो मोबाइल भी ले लिये। पीड़िता ने रविवार को तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें