एक गांव निवासी एक युवती ने तहरीर दी है कि एक साल पहले एक अंजान युवक का फोन आया। उसने कहा कि आपने अपना बॉयोडाटा नौकरी के लिए लगा रखा है। आप मेरे से मिलो।
इसके बाद युवती एक पिज्जा शॉप पर युवक से मिलने चली गई। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि होटल में ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली।
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह युवती से लगाकर दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि युवक दूसरे समुदाय का है।
आरोप है कि युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी फरार युवती से सोने के गहने व दो मोबाइल भी ले लिये। पीड़िता ने रविवार को तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।