फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने वर्ष 2022 को घर पर सो रही 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के दोषी को दस वर्ष की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी को पांच हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया।
विज्ञापन

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि पांच मई 2022 को उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर सो रही थी। सुबह होने पर पुत्री घर से लापता थी। उन्होंने अपनी रिश्तेदारियों व आसपास में पुत्री की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस संबंध में उन्होंने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस की जांच में पता चला कि थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित मोहल्ला सोटावाली निवासी हर्ष किशोरी को अगवा कर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं में न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया। बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट जोगेंद्र सिंह यादव ने सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें