फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: अपने भाई और अपने लिए खाना लेकर लौट रहे व्यक्ति को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही तोड़ा दम

Mon, 09 Mar 2026 10:19 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

सोमवार रात दिल्ली सड़क पर ट्रक ने रवि कुमार नाम के शख्स को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक फरार है, पुलिस ट्रक कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत दिल्ली रोड स्थित भैरव मंदिर के सामने सोमवार रात करीब नौ बजे अपने भाई व अपना खाना लेकर लौट रहे मोहल्ला राजीव विहार निवासी रवि कुमार (48) को ट्रक ने रौंद दिया। इस दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। जबकि पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से नगर के मोहल्ला खारी कुआं निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह अपने छोटे भाई रवि कुमार के साथ दिल्ली रोड स्थित ट्रक यूनियन के बाहर चाय की दुकान करते हैं और वर्तमान में मोहल्ला राजीव विहार में किराये के मकान में रह रहे हैं। सोमवार की रात उनके छोटे भाई रवि उनका व अपना खाना लेने के लिए मुनीम होटल पर गए थे। 

लौटते समय दिल्ली रोड स्थित भैरव मंदिर के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उनके भाई को रौंद दिया। दुर्घटना में उनके भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई ने बताया कि रवि तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। उनके एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी मौत पर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें