फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन बना जिशान: शख्स ने महिला पर बेटे के धर्मांतरण का लगाया आरोप, पुलिस ने बताया पैसों के लेन देन का मामला

Thu, 01 Jun 2023 08:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

पुलिस इसे रुपये के लेनदेन का विवाद बता रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों में बुधवार को मारपीट हुई थी, जिसके बाद पुत्र का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में मोहल्ला मालीवाड़ा निवासी व्यक्ति ने एक महिला पर उसके पुत्र के धर्मांतरण का आरोप लगाया है, आरोप है कि महिला ने उसके पुत्र सचिन को जिशान बना दिया। हालांकि पुत्र और पुलिस इसे रुपये के लेनदेन का विवाद बता रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों में बुधवार को मारपीट हुई थी, जिसके बाद पुत्र का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है।

विज्ञापन

चाऊमीन का ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति ने एसडीएम धौलाना से शिकायत करते हुए कहा था कि उसका पुत्र एक महिला के साथ रह रहा है। उक्त महिला ने उसके पुत्र का धर्मांतरण करा दिया है और अब परिवार के अन्य लोगों पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रही है। कुछ दिन बाद व्यक्ति की पुत्री की शादी होने वाली है, जिसकी तैयारियों में वह लगा था। इस दौरान घर पहुंची महिला और उसके पुत्र ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर पुत्र ने महिला का साथ देते हुए उसकी पिटाई कर दी। उसके सिर में डंडा मारकर उसे चोट पहुंचाई। जिसके बाद उसने पुलिस और एसडीएम से मामले की शिकायत की थी।

 

वहीं पुत्र ने पिता के आरोपों का खंडन किया है। पुत्र का कहना है कि उसने किसी प्रकार का धर्मपरिवर्तन नहीं किया है और न ही उसकी अभी तक किसी से शादी हुई है। थाना प्रभारी मुनीश चौहान का कहना है कि धर्मांतरण जैसा कोई मामला अभी प्रकाश में नहीं है। रुपयों के लेनदेन को लेकर पिता पुत्र में विवाद है, जिसे लेकर दोनों के बीच बुधवार को भी मारपीट हुई थी। आरोपी पुत्र का शांतिभंग में चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें