फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पत्नी की हत्या का आरोपी डेढ़ साल से फरार, 50 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
जीशान उर्फ डान के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करतीं पुलिसकर्मी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। पत्नी की हत्या के आरोपी जीशान उर्फ डॉन पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दहेज उत्पीड़न और हत्या जैसे संगीन मामलों में आरोपी डेढ़ साल से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के घर ढोल-नगाड़ों के साथ कुर्की की चेतावनी संबंधी नोटिस चस्पा किया है। पुलिस ने मुनादी कराकर आरोपी को जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव ने बताया कि जीशान उर्फ डॉन मूल रूप से मोहल्ला कुरैशियान, मीरा की रेती, गढ़ का रहने वाला है। वह हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा में फल का ठेला लगाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात मजीदपुरा निवासी साजिया से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने के बाद उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया था। आरोप है कि शादी के बाद दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू हो गया और मामला पत्नी की हत्या तक पहुंच गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। सीओ ने बताया कि पुलिस ने इनामी जीशान के लिए मुनादी कराकर जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें