फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लाखन रेलवे स्टेशन पर बनेगा मालगोदाम

Mon, 12 Jun 2023 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रेलवे विभाग अपनी आय बढ़ाने के लिए माल परिवहन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए हापुड- दिल्ली रेलवे लाइन पर लाखन रेलवे स्टेशन पर नया मालगोदाम बनाया जाएगा। इसके साथ ही स्टेशन पर माल उतार चढ़ाव के लिए प्लेटफार्म का निर्माण होगा और अतिरिक्त रेलवे लाइन भी बिछाई जाएगी। स्थानीय अधिकारियों द्वारा भेजे प्रस्ताव को स्वीकृति भी मिल चुकी है। जल्द टेंडर जारी होने के बाद कार्य की शुरूआत हो जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन गुड्स कारोबार को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहा है। व्यापारियों को सहूलियत देने के लिए कनेक्टविटी पर भी ध्यान दे रहा है। गाजियाबाद और हापुड़ के बीच कई लोहा, सीमेंट फैक्ट्रियां हैं, जहां से देश के विभिन्न राज्यों में माल भेजा जाता है। अभी तक उत्पादन इकाइयों का माल सड़क परिवहन से भेजा जाता था। व्यापारियों को जाम और नो एंट्री की दिक्कत का सामना करना पड़ता था। व्यापारियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हापुड़-गाजियाबाद के बीच स्थित लाखन रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम बनाने का निर्णय लिया। इससे व्यापारियों को माल की आवाजाही में आसानी होगी।

प्लेटफार्म का होगा निर्माण, अतिरिक्त लाइन भी बिछेगी-
प्रथम चरण पर लाखन में रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है और एक अतिरिक्त लूप लाइन बिछाई जा रही है। दूसरे चरण में एक ओर लाइन बिछेगी। इसके साथ ही 75 मीटर लंबा और 15 चौड़ा प्लेटफार्म का निर्माण कराया जाएगा। जिससे मालगाड़ी में समान को लोड, अनलोड करने में परेशान न उठानी पड़े। इसके अलावा करीब 250 वर्ग मीटर में मर्चेंट रूम, लैबर शेड का निर्माण होगा। सामान को बरसात और धूप से बचाने के लिए करीब 400 वर्ग मीटर में गुड्स शैड बनाया जाएगा। भविष्य में दस हजार वर्ग मीटर में मालगोदाम बनाने की योजना है।
विज्ञापन


कोट -
लाखन स्टेशन पर मालगोदाम बनाने के लिए प्रस्ताव मंडल को भेजा गया था। जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। शुरूआत में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से मालगोदाम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रकिया शुरू होगी, टेंडर प्रकिया पूर्ण होने के बाद कार्य की शुरूआत हो जाएगी। -वीके त्यागी, कार्य निरीक्षक
-
हापुड़ रेलवे माल गोदाम के पुननिर्माण के लिए मांगा प्रस्ताव-
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं के बीच चले रहे मालगोदाम की दशा सुधारने के लिए उसके पुननिर्माण कराया जाएगा। इसके लिए मंडल द्वारा स्थानीय अधिकारियों से प्रस्ताव मांगा गया है। मालगोदाम से शहर की तरफ आने वाली सड़क, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए कार्यालव, लाइट व्यवस्था दुरुस्त कराने सहित अन्य सुविधाओं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें