फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सट्टेबाजों की शिकायत वापस लेने का दबाव बना रही पुलिस’

Thu, 06 Oct 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर में पुलिस सट्टेबाजों को न सिर्फ संरक्षण दे रही है बल्कि उनकी हिमायत भी कर रही है। आलम यह है कि शिकायत वापस नहीं लेने पर पुलिस पीड़ित के घर में घुसकर अभद्रता करने से भी बाज नहीं आ रही है।
विज्ञापन


दो माह पहले सट्टेबाजों की ओर से मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहंी की है। ऊपर से पीड़ित से शिकायत वापस लेने का दबाव बना रही है। अब पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की है।

अंबेडकर नगर में 31 जुलाई को शराब पीने से रोकने व गाली गलौंज करने से मना करने पर सट्टेबाजों ने हरीश व उसके साथियों के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद हरीश ने अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवा लिया।
विज्ञापन


इस बात से नाराज होकर सट्टेबाजों ने फिर हरीश और उसके परिवार की पिटाई कर दी थी। पीड़ित ने दोनों मामलों की शिकायत पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अब तक रिपोर्ट तक दर्ज नहीं किया है।

बृहस्पतिवार को इसी मामले में मोहल्ले के लोगों ने एसपी को बताया कि चौकी प्रभारी पीड़ित के घर में घुसकर शिकायत वापस लेने के लिए गाली-गलौच कर रहे हैं।

पीड़ित ने एसपी से मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में एसपी अलंकृता सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें