फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किसान की समस्याओं को लेकर होगा बड़ा घेराव, भाकियू टिकैत की बैठक में बनी रणनीति

विज्ञापन
भाकियू की सदस्यता लेते लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बाबूगढ़। बाबूगढ़ स्थित श्याम फार्म हाउस में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से किसान समीक्षा बैठक व संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए और संगठन की सदस्यता भी ली। साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर बड़े स्तर पर अधिकारियों के घेराव को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व एनसीआर अध्यक्ष (युवा) एकलव्य सिंह सहारा ने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आप सच्चाई की लड़ाई लड़िए, संघर्ष कितना भी लंबा चले, लेकिन यह याद रखिए कि जीत आपकी ही होगी। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा।
उन्होंने आलू किसानों की समस्याओं पर चिंता जताते हुए कहा कि जिले के गन्ना किसान भुगतान की समस्या से परेशान हैं। वहीं, आलू किसानों को उचित दाम नहीं मिलने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्कल जैसी कंपनियां किसानों के साथ एग्रीमेंट करके धोखाधड़ी करती हैं, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस दौरान चत्रपाल सिंह उर्फ गुड्डू, शेखर चौधरी, शाहरुख प्रधान, बाबा कमल सिंह, बाबूराम तोमर, ठाकुर भवेंद्र सिसोदिया, राजकुमार त्यागी, ममता शर्मा, धर्मेंद्र चठ्ठा, जितेंद्र चौधरी, सर्वजीत सिंह, प्रशांत चौधरी, नीतीश चौधरी, विनय बाना, नीरज अग्रवाल, अनीश सभासद, अफरोज सभासद, रविंद्र चौधरी और संदीप चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें