फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नानपुर में फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Sun, 28 Sep 2025 02:19 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव नानपुर में तीन दिन पूर्व बाल कटवाने आए जनपद मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव भड़ौली निवासी शिवम पर उनके ही गांव निवासी विनीत ने गोली चला दी थी। उस घटना में शिवम बाल-बाल गया, जबकि आरोपी कई राऊंड फायरिंग कर फरार हो गए। घटना में शिवम के चाचा सतीश प्रधान और प्रमोद भड़ाना ने विनीत के अलावा रोबिन और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के मुख्य आरोपी विनीत ने शनिवार को मेरठ की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जबकि, रोबिन ने शनिवार की सुबह भाजपा युवा नेता प्रमोद भड़ाना की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

रोबिन को भी गढ़ की पुलिस निरंतर तलाश कर रही थी। हालांकि रोबिन के पिता को गढ़ कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस के आला अधिकारियों ने रोबिन के संबंध में पूछताछ की थी। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही रोबिन पिस्टल लेकर सतीश और प्रमोद के पीछे घूम रहा था। घटना में नामजद आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही थी, लेकिन इस दौरान आरोपी विनीत ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। उधर रोबिन ने अपने क्षेत्र में इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि नानपुर में युवक पर फायरिंग के मुख्य आरोपी विनीत ने सरेंडर किया है। जबकि, इस घटना में उसका साथी रहे रोबिन की तलाश है। रोबिन ने प्रमोद भड़ना की हत्या को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें