फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता - मनीषा

Wed, 28 May 2025 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने मंगलवार को धौलाना में मिशन शक्ति फेज-0.5 के अंतर्गत महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। तहसील परिसर स्थित सभागार में जनसुनवाई, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

मनीषा अहलावत ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी महिला अपने अधिकारों से वंचित न रहे। जनसुनवाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं बल्कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का समर्पित प्रयास है। कार्यक्रम में थाना धौलाना, पिलखुवा, बहादुरगढ़, हापुड़ तथा हाफिजपुर क्षेत्रों से आईं महिलाओं ने घरेलू हिंसा, पेंशन संबंधी समस्याएं, पारिवारिक विवाद जैसी समस्याएं रखीं। जनसुनवाई के बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के साथ संवाद करते हुए किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक बदलावों पर विस्तार से बात की। सीएचसी धौलाना पहुंचकर प्रसव गृह, जच्चा-बच्चा केंद्र पर आशाओं की जानकारी, दवाई वितरण व्यवस्था की जानकारी की। इस अवसर पर एसडीएम धौलाना शुभम श्रीवास्तव, सीओ पिलखुवा अनीता चौहान, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह बिष्ट उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें