फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बझैड़ा में चार जनवरी को होगी किसानों की महापंचायत

Thu, 01 Jan 2026 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। रिलायंस पावर प्रोजेक्ट के नाम पर वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे सात गांवों के किसानों का दर्द एक बार फिर झलकने लगा है। भूमि बचाओ आंदोलन से जुड़ी महाराणा संग्राम सिंह किसान कल्याण समिति ने आगामी चार जनवरी को बझैड़ा खुर्द गांव में बड़ी किसान पंचायत का आह्वान किया है। पंचायत के माध्यम से किसान अपनी पीड़ा सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर न्याय की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष मंगू सिंह राणा ने कहा कि यह आंदोलन केवल जमीन का नहीं, बल्कि किसानों के आत्मसम्मान, अधिकार और भविष्य का प्रश्न है। उन्होंने बताया कि अनैतिक और गलत तरीके से किए गए भूमि अधिग्रहण को रद्द किए जाने के बाद भी आज तक किसानों के नाम भूलेखों में दर्ज नहीं किए गए, जिससे किसान अपनी ही जमीन पर पराए बने हुए हैं। इससे भी अधिक पीड़ादायक यह है कि आंदोलन के दौरान किसानों पर फर्जी मुकदमे लाद दिए गए, जो आज भी उनके जीवन पर बोझ बने हुए हैं।
मंगू सिंह राणा ने कहा हमने कानून के दायरे में रहकर संघर्ष किया, लेकिन आज भी हमें न्याय नहीं मिला। अब किसान चुप नहीं बैठेंगे। पंचायत के माध्यम से सरकार को यह संदेश दिया जाएगा कि जब तक किसानों के नाम जमीन पर दर्ज नहीं होंगे और झूठे मुकदमे वापस नहीं लिए जाएंगे, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

बैठक में मनोज भारद्वाज, सतपाल राघव, विजयपाल सिंह, कंछी सिंह, रामेंद्र सिंह, श्यामी सिंह, रिछपाल सिंह, कुमारपाल सिंह, हंसराज सिंह, जयदेव सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सोनू, ओमप्रकाश, राहुल, रायभूल सिंह, सतवीर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें