फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मेरठ में किसानों की महापंचायत कल

Mon, 21 Oct 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक कर गन्ना भुगतान, निराश्रित पशुओं से निजात न मिलने पर 23 अक्तूबर को मेरठ कमिश्नरी पर पंचायत करने का ऐलान किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव ललित राणा कहा कि बकाया गन्ना भुगतान, निराश्रित पशुओं की समस्या समेत किसानों और मजदूरों के विभिन्न मुद्दों को लेकर संगठन ने पंचायत करने का निर्णय लिया है। साठा चौरासी क्षेत्र से 100 वाहनों के अतिरिक्त दादरी, जारचा, गुलावठी क्षेत्र से करीब 20 बसों से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। पंचायत में सहारनपुर और मेरठ मंडल के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों में अगले पेराई सत्र शुरू होने की तैयारी चल रही है। लेकिन अभी तक पिछले पेराई सत्र का भुगतान पूरा नहीं हुआ है। सरकार ने किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा भी पूरा नहीं किया है। टोल के नाम पर लोगों से खुली लूट की जा रही है। इस दौरान मेरठ मंडल प्रवक्ता रामौतार सिसौदिया व प्रदेश महासचिव ब्रह्म सिंह राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें