फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्कूटी सवार एकाउंटेंट से लूट का प्रयास , विरोध करने पर मारा चाकू

Sat, 12 Aug 2023 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत खड़खड़ी मार्ग पर स्कूटी सवार अकाउंटेंट से बाइक सवार दो बदमाशों ने बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। हालांकि रात में युवक ने बैग से 16 हजार रुपये लूटने की बात कही थी, लेकिन अब पीड़ित ने लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गांव खड़खड़ी निवासी संदीप त्यागी नोएडा की एक कंपनी में अकाउंटेंट है। शुक्रवार देर रात वह स्कूटी पर सवार होकर नौकरी से घर लौट रहा था। देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर के निकट पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी स्कूटी को तमंचे के बल पर रुकवा लिया। स्कूटी रोकते ही बदमाशों ने उससे बेग छीनने का प्रयास किया। बेग में करीब 30 हजार रुपये मौजूद थे। बैग न देने पर बदमाशों ने उसे चाकू घोंप दिया। जिससे युवक लहूलुहान हो गया। इसी बीच वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों को देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना देहात प्रभारी दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। युवक के साथ लूट की घटना होने से बच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें