गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला निवासी युवक पर छोटे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि पांच दिन पहले उनके पति बाहर गए हुए थे। घर पर वह अकेली थी। तभी उसका जेठ वहां आया और अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध करते हुए पुलिस में शिकायत करने की बात की, तो आरोपी ने पिटाई कर उसे घायल भी कर दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।