फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाइक सवार युवक से नकदी लूटकर बदमाश फरार

Sat, 31 Jan 2026 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के दपहा की पुलिया के पास शनिवार की दोपहर एक बाइक सवार युवक से बदमाश 15 सौ रुपये लूटकर फरार हो गए। युवक की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर फगौता निवासी अरुण कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह बाइक से हाईवे पर छिजारसी टोल की ओर जा रहा था। दहपा की पुलिया के पास पहुंचने पर बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गिर गया। इसके बाद बदमाश उसकी जेब में रखे 1500 रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उसने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि जल्द लूट का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें