फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तमंचे के बल पर नकदी, चेन व मोबाइल फोन लूटने का आरोप

Tue, 17 Feb 2026 09:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिला गाजियाबाद विजयनगर सेक्टर-70बी निवासी मोहम्मद शमीम ने कार सवार कुछ लोगों पर उनकी बाइक रोककर पिस्टल व तमंचे के बल पर नकदी, चेन, मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर थाना देहात पुलिस ने चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहम्मद शमीम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह चार माह पहले उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मुन्ना खान की कार चलाते थे। कुछ लोग अधिवक्ता के पास अपने मुकदमे की पैरवी के लिए आते जाते थे। दो दिसंबर 2025 की रात करीब साढ़े सात बजे वह बाइक पर सवार होकर आवास विकास कॉलोनी के रास्ते से होते हुए किठौर जा रहे थे। किठौर रोड पर चढ़ने से पहले प्लांट वाले रास्ते पर कार सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि कार में सवार इस्लामुद्दीन व सलाउद्दीन निवासी गांव बड़ौदा सिहानी जिला हापुड़, वसीम खान निवासी गांव कलछीना जिला गाजियाबाद, वीरचंद त्यागी निवासी गाजियाबाद व अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते अधिवक्ता मुन्ना खान के बारे में पूछा और उनके साथ मारपीट की।
इसके बाद गाली गलौज करते हुए तमंचा के बल पर उनसे मोबाइल, घड़ी, सोने की चेन व जेब में रखी 3500 रुपये की नकदी छीन ली। कुछ लोगों को आता देख आरोपी घटना की शिकायत किसी से करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए यहां से भाग गए। उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस व एसपी से की लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद वह न्यायालय की शरण में पहुंचे थे।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर इस्लामुद्दीन, सलाउद्दीन, वसीम खान, वीरचंद त्यागी व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें