फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दरोगा समेत चार पर लूट के प्रयास का आरोप

Mon, 22 Jul 2024 11:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गांव अकबरपुर बुकलाना निवासी बाली उर्फ बालकिशन ने एक दरोगा सहित चार लोगों के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर किया है। जिसमें दरोगा व अन्य पर लूट का प्रयास सहित अन्य आरोप लगाए गए है।
विज्ञापन

बाली उर्फ बालकिशन ने न्यायालय में दायर परिवाद में कहा है कि उसकी पत्नी का कुछ दिन पहले हृदय घात के कारण निधन हो गया था। 20 जून 2024 को वह अपने घर पर अपने कुछ रिश्तेदार व परिचितों के साथ बैठा हुआ था। तभी सिंभावली थाने का एक दरोगा व अन्य तीन लोग उसके घर पर आए और अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उसकी पिटाई भी की। इतना ही आरोपियों ने उनकी बहन के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। जिसकी उनके द्वारा रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने में तहरीर भी दी। लेकिन पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई। लेकिन इसके बाद भी उनकी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। जिससे परेशान होकर उसने न्यायालय की शरण ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें