पिलखुवा। हाईवे पर राजस्थान के व्यापारी के साथ 64 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस अब इन फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
शनिवार शाम राजस्थान के सीकर क्षेत्र के रहने वाले व्यापारी राकेश सिंह से हाईवे पर स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने 64 लाख रुपये लूट लिए थे। व्यापारी बाइक से रुपये लेकर दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका और रुपये लूटकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने घटना के बाद आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। कड़े प्रयास के बाद अब कुछ फुटेज सामने आए हैं। इनमें संदिग्ध युवक दिखे हैं। पुलिस इन्हीं फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और उनकी लोकेशन तक पहुंचने की तैयारी कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी भानु भास्कर अब तक दो बार पिलखुवा आ चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ घटनास्थल और जांच प्रगति की समीक्षा कर चुके हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि लूट की घटना से जुड़े अहम सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा किया