फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पर्ची से नकल करता पकड़ा एलएलबी का छात्र, 531 ने दी परीक्षा

विज्ञापन
एसएसवी कालेज में परीक्षा देते छात्र। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा के दौरान एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। प्रथम पाली में आयोजित परीक्षा में 531 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, 134 ने परीक्षा छोड़ दी। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई।
विज्ञापन

सीसीएसयू की इन दिनों प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं चल रही हैं। एसएसवी पीजी कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। बुधवार को दोपहर की पाली में एलएलबी के 665 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 531 उपस्थित रहे, जबकि 134 छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे।

आंतरिक उड़ने दस्ते में मुख्य नियंता डॉ.लक्ष्मण सिंह गौतम समेत अन्य प्रोफेसर मौजूद रहे। इस दौरान एलएलबी का एक छात्र पर्ची से नकल करते पकड़ा गया। प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र ने बताया कि एलएलबी की परीक्षा में एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया है। केंद्र पर नकल नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें