फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीवर कैंसर से पीड़ित भट्ठा मालिक की मौत

Mon, 19 Jun 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
cancer - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में कैंसर से पीड़ित चल रहे भट्ठा मालिक की शनिवार रात गुरुग्राम के अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने इलाज पर लाखों की रकम खर्च की, लेकिन इसके बाद भी जान नहीं बच पाई।
विज्ञापन


सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी भट्ठा कारोबारी सुभाष गोयल 65 साल को बीमार होने पर चार माह पहले दिल्ली में मेडिकल चेकअप कराया गया था। इसमें लीवर कैंसर की पुष्टि होने पर इन दिनों गुरुग्राम के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

यहां शनिवार देर रात में उनकी मौत हो गई। छोटे भाई संजीव गोयल ने बताया कि गुरुग्राम से पहले मेरठ, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद कई शहरों के अस्पतालों में इलाज कराया गया था। इस पर लाखों की रकम खर्च की गई।
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद भी कोई राहत नहीं मिल पाई। चिकित्सकों का कहना है कि लीवर कैंसर होने की कई वजह हैं, जिनमें दूषित पानी का लंबे टाइम तक सेवन किया जाना भी अहम वजह होती है।

इससे पहले भट्ठा कारोबारी की पत्नी की भी कैंसर से जा चुकी हैं जान
लीवर कैंसर की गिरफ्त में फंसकर जान गंवाने वाले सुभाष गोयल की पत्नी ऊषा गांव बक्सर की प्रधान थीं। पद पर रहते हुुए करीब सात साल पहले कैंसर से उनकी मौत हो गई थी।

गांव में एक सप्ताह पहले कैंसर से कपड़ा कारोबारी की हुई थी मौत
आंकड़ों पर नजर डालें तो फैक्ट्रियों के दुष्प्रभाव से बक्सर समेत सिंभावली क्षेत्र के दो दर्जन से भी अधिक गांवों का भूजल दूषित होने की पुष्टि कई बार हो चुकी है। इसके चलते बक्सर में हेपेटाइटिस और कैंसर की बीमारी काफी अरसे से ग्रामीणों को मौत की नींद सुलाती आ रही है। एक सप्ताह पहले भी लीवर कैंसर से कपड़ा कारोबारी राजपाल सिंह की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें