फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गूंजी एंबुलेंस में नन्हीं परी की किलकारी

Fri, 22 Jul 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
सिखैड़ा की प्रसूता ने रात 1.30 बजे दिया बच्ची को जन्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में संचालित 102 नंबर एंबुलेंस में ईएमटी की सूझबूझ से बृहस्पतिवार रात 1.30 बजे एक और नन्ही परी ने आंखें खोलीं। जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


धौलाना क्षेत्र के गांव सिखैड़ा निवासी मुबारक अली की पत्नी शकीला को बृहस्पतिवार रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई। रात करीब 1.30 बजे दर्द बढ़ने पर मुबारक अली ने गांव में तैनात आशा कमलेश और 102 नंबर एंबुलेंस सेवा पर कॉल की।

कॉल करने के कुछ देर बाद ही एंबुलेंस गांव में पहुंच गई। परिवार के लोग शकीला को एंबुलेंस से लेकर सीएचसी के लिए रवाना हो गए। प्रसव पीड़ा अधिक होने पर महिला की हालत गंभीर होती देख एंबुलेंस पर तैनात ईमटी सुदीप कुमार ने सिखैड़ा की आशा कमलेश के सहयोग से महिला की डिलीवरी कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


दोनों की सूझबूझ में एंबुलेंस में नन्हीं जान ने आंखें खोलीं। इसके बाद में जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

108 व 102 नंबर एंबुलेंस के जिला प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीएचसी में जांच के बाद जच्चा और बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया गया है। इससे परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें