फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शराबियों ने युवक को धारदार हथियार से किया घायल

Thu, 15 Jun 2023 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा में शराबियों ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को घायल कर दिया। बीच बचाव में आए परिजनों के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

गांव सरावा निवासी ललिता ने बताया कि बीती रात उसका पुत्र अशोक कुमार खाना खाने के बाद रात में रास्ते में टहल रहा था। तभी नशे में धुत होकर पहुंचे गांव के ही शिवकुमार, सुशांत और अरुण ने गाली गलौच करते हुए उसके बेटे की पिटाई करनी शुरू कर दी। चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और अशोक को घर ले आए। थोड़ी देर बाद तीनों शराबी धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस गए और अशोक को हथियार से घायल कर बेहोश कर दिया। जब बेटी अनु अपने भाई अशोक को बचाने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी सतेंद्र प्रकाश का कहना है कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें