फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शराब के 20 पव्वे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2025 07:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात बहादुरगढ़ पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पलवाड़ा-बहादुरगढ़ मार्ग पर पुलिया के निकट पलवाड़ा की तरफ से आ रहे युवक ने पुलिसकर्मियों को देख वापस मुड़कर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास मौजूद थैले में 20 पव्वे देसी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक निवासी गांव मोहम्मदपुर रूस्तमपुर बताया। शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें