फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मकान का ताले तोड़कर सामान किया चोरी

Fri, 21 Feb 2025 07:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव खुडलिया निवासी मुकेश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने गांव हरोड़ा के जंगल में कुछ समय पहले बाग खरीदा था। बाग में ही उन्होंने मकान का निर्माण कराया है। जब भी वह हरोड़ा जाते हैं, उसी मकान में रुकते हैं। इस कारण मकान में घरेलू जरूरत का सामान भी रखा हुआ है। मुकेश बताया कि बृहस्पतिवार को वह बाग की देखरेख के लिए वहां पहुंचे, तो मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर पहुंचने पर पता चला कि चोरों ने एलपीजी सिलिंडर, चूल्हा, बर्तन के अलावा 10 गद्दे चोरी कर लिए हैं। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें