फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पशु मेले में बिक्री के लिए रखी शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सोमवार की रात आबकारी विभाग ने पशु मेले में कच्ची शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आबकारी निरीक्षक प्रियंका गुप्ता ने बताया कि सोमवार की रात वह अपनी टीम के साथ कार्तिक पूर्णिमा मेला क्षेत्र में चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि पशु मेला क्षेत्र में युवक कच्ची शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के बाद आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां युवक प्लास्टिक की केन और थैले में पाउच बनाकर कच्ची शराब बेचता दिखाई दिया। आबकारी टीम को आता देखकर आरोपी पास के गन्ने के खेत में छिपकर भाग निकला। विभाग की टीम ने मौके से करीब 40 लीटर शराब बरामद की है। जिसे कब्जे में ले लिया गया है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शराब बेचने वाले आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें