फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह का स्वॉट टीम और कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी का 50 किलो एल्युमिनियम तार, 90 किलो कोर पत्ती एंगल, एक इन्सुलेटर, 200 किलो कोर पत्ती, चार चाकू, घटना में प्रयुक्त कार समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि सोमवार देर रात को स्वाॅट टीम को सूचना मिली कि गिरोह के सक्रिय सदस्य चोरी के तार को बेचने के लिए गांव कांवी के रास्ते से आने वाले हैं। टीम ने कोतवाली पुलिस से संपर्क किया और गांव कांवी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग करना शुरु कर दिया। एक कार पर संदेह होने पर उसके चालक को रोकने का इशारा किया लेकिन चालक कार भगाने लगा।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी जिला गाजियाबाद थाना भोजपुर के गांव फरीदनगर निवासी राधे, सूरज और थाना मसूरी निवासी उम्मेद और वकील हैं। जबकि इनके दो साथी गांव फरीदनगर निवासी मोनू और मुरादनगर निवासी रहीसुद्दीन फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व गांव बड़ौदा हिंदवान के जंगल से तीन ट्रांसफार्मरों का सामान चोरी किया था। वहीं डेढ़ सप्ताह पूर्व नया गांव में ट्रांसफार्मर से सामान चोरी किया था।
विज्ञापन

अनीता चौहान ने बताया कि मोनू और रहीसुद्दीन को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम उनके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें