फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दिल्ली रोड बिजलीघर के दो फीडरों पर 30 फीसदी मिला लाइनलॉस

Wed, 12 Feb 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड बिजलीघर के 30 मोहल्लों में कटिया डालकर बिजली की चोरी हो रही हैं। बिजलीघर से जुड़े दो फीडरों पर लाइनलॉस 30 फीसदी के पार पहुंच गया है। निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में इस कार्रवाई करने के आदेश हुए हैं। ऊर्जा निगम की टीम अब रोजाना फीडरों की निगरानी करेगी और मॉर्निंग रेड भी करेगी।
विज्ञापन

बुलंदशहर रोड के इलाकों को सप्लाई दिल्ली रोड बिजलीघर से दी जाती है। कई किलोमीटर लंबी लाइनों और घनी आबादी वाले इन इलाकों में रात के समय कटिया डालकर चोरी होती है। आए दिन अभियान चलाए जाते हैं, जिसमें बहुत से उपभोक्ता पकड़े भी गए हैं।

बहरहाल, चोरी से बढ़ते लाइनलॉस के कारण निगम को नुकसान हो रहा है। निगम की टीमों ने मॉर्निंग रेड कर 70 से अधिक उपभोक्ताओं को कटिया से चोरी करते पकड़ा है। जिनके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। लेकिन इसके बाद भी लाइनलॉस कम नहीं हो रहा है। बिजलीघर से जुड़े 30 मोहल्लों में अभी भी 30 फीसदी लाइनलॉस है। जिसे रोकने के लिए निगम के अधिकारियों ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन



इन मोहल्लों में सबसे अधिक बिजली चोरी-

फीडर छह के मोहल्ला मजीदपुरा, आवास विकास, मोती कॉलोनी, नवाजीपुरा, इंद्रगढ़ी, महताब गढ़ी, फूलगढ़ी, तगासराय, काली मस्जिद, फीडर तीन के छज्जुपुरा, राजीव विहार, गोपीपुरा, सराय बसारत अली, रियाजुपुरा, खाई, नूरबफान गंज, फीडर पांच के रफीकनगर, राजीव विहार, त्रिलोकीपुरम, मजीदपुरा, अलीनगर, कोटला मेवतियान, दिल्ली गेट, गद्दा पाड़ा, जगदीशपुरम, पीरबाउद्दीन, किशनपुरा आदि मोहल्ला शामिल हैं।



कोट -

लाइनलॉस वाले फीडरों की रोजाना निगरानी कराई जाएगी। मॉर्निंग रेड भी होगी, पकड़ में आने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी जाएगी।आरपी वर्मा, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन


-

जतिन त्यागी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें