आकाशीय बिजली गिरने से लाखों का नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चाह कमाल में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान की छत टूट गई और दीवारों में दरारें आ गईं। हादसे में घर में मौजूद युवती बाल-बाल बच गई, जबकि लाखों रुपये के बिजली उपकरण जलकर खराब हो गए।
मकान स्वामी आशीष गुप्ता के अनुसार, सुबह घर से निकलने की तैयारी के दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इससे पंखे, टीवी, फ्रिज, एसी, इन्वर्टर और चार्जर समेत पूरी वायरिंग जल गई। पीड़ित ने जिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।