फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश से मिली गर्मी से राहत

Fri, 10 Jun 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिनभर भीषण गर्मी के बाद शाम को हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली वहीं धान की रोपाई कर रहे किसानों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम आंधी के साथ आई हल्की बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी। बारिश से धान की रोपाई कर रहे किसानों के चेहरे भी खिल उठे। मौसम के मिजाज को देखते हुए किसानों ने धान की फसल की रोपाई में तेजी लानी शुरू कर दी है।

किसान ओमप्रकाश का कहना है इस समय की बारिश से किसानों को कोई नुकसान नहीं है। जून माह में किसान धान की रोपाई शुरू कर देते है।

बारिश होने से किसानों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग की अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में तापमान में और भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें