फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज में करंट आने से गई जान: दुकान पर सफाई करते समय हुआ हादसा, छह माह पहले हुई थी शादी, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 22 Oct 2026 09:49 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)

सार

सिंभावली हरोड़ा मोड़ स्थित एक मिठाई की दुकान पर सफाई करते समय समीर नामक युवक की फ्रिज से करंट लगने से मौत हो गई। उसे उपचार के लिए हापुड़ और मेरठ ले जाया गया पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के सिंभावली हरोड़ा मोड़ स्थित मिठाई की दुकान पर सफाई करते समय फ्रिज से करंट लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे उपचार के लिए हापुड़ और मेरठ लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। करीब छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, समीर पुत्र बसरात मूल रूप से क्षेत्र के गांव दतियाना का रहने वाला था और वर्तमान में सिंभावली के हरोड़ा रोड स्थित गली नंबर तीन में रहता था। वह हरोड़ा मोड़ पर एक मिठाई की दुकान पर काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बुधवार देर शाम वह दुकान पर सफाई कर रहा था। 

फर्श पर पानी डालते समय फ्रिज में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद उसे बिजली के संपर्क से अलग करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए हापुड़ और फिर मेरठ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छह माह पहले हुई थी शादी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
समीर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। करीब छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे समीर की अचानक मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन

परिजन शव को गांव दतियाना ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीओ राहुल यादव ने बताया कि परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार किया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें