फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर पुस्तकालय की छत से टपक रहा पानी,छात्रों ने अव्यवस्था का आरोप लगा डीएम से की शिकायत

सार

अंबेडकर पुस्तकालय की छत से टपक रहा पानी, छात्रों हापुड़।मिनाक्षी रोड स्थित अंबेडकर पुस्तकालय के जर्जर भवन से छत से पानी टपक रहा है, छात्रों का पढ़ना तो दूर आवासों में रहना मुश्किल हो रहा है।इन समस्याओं को लेकर छात्रों ने डीएम से शिकायत की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकर पुस्तकालय की छत से टपक रहा पानी, छात्रों
विज्ञापन

हापुड़। मिनाक्षी रोड स्थित अंबेडकर पुस्तकालय के जर्जर भवन से छत से पानी टपक रहा है, छात्रों का पढ़ना तो दूर आवासों में रहना मुश्किल हो रहा है। इसके विरोध में शुक्रवार को आक्रोशित छात्रों ने डीएम से शिकायत कर गंभीर आरोप लगाए। छात्रों ने बताया कि उनके पेपर नजदीक हैं, इस तरह की अव्यवस्था से तैयारी करना मुश्किल हो रहा है।
पुस्तकालय में रहकर पढ़ाई करने वाले 17 छात्रों ने बताया कि एक साल के उनसे 6500 रुपये लिए जाते हैं। इसके एवज में न तो पीने को पानी मिलता है और न ही बिजली जाने पर वैकल्पिक बिजली मिल पाती है। तीन दिन से आवासों की छतों से पानी टपक रहा है। इस संबंध में प्रबंधक से शिकायत की तो उन्होंने समस्या के निस्तारण के बजाए उन्हें हड़का दिया।
विज्ञापन

छात्रों ने आरोप लगाया कि पुस्तकालय के नीचे हॉल भी हैं, जिसमें आसानी से पढ़ा जा सकता है। लेकिन प्रबंधक हॉल की चाबी देने से इंकार कर देते हैं। साइकिल भी सीढ़ियों के रास्ते रोजाना ऊपर ले जानी पड़ती है। पुस्तकालय में पढ़ाई का माहौल नहीं मिल पा रहा है, जबकि हम सभी छात्र अपने घरों से पढ़ाई के लिए ही दूर आकर रह रहे हैं। इन समस्याओं को लेकर छात्रों ने डीएम से शिकायत की बात कही है।
विज्ञापन

इस मौके पर नीरज, आकाश, मनीष, शिवा, नितिन, भूपेंद्र, मनवीर, मोंटी, सचिन, आकाश, नितिन, शिवम, विपिन, जसवंत, पीयूष, शेखर, तेजेंद्र प्रताप मौजूद रहे।
पुस्तकालय में ऊपरी मंजिल पर बने भवन जर्जर हो गए हैं, जिन्हें ध्वस्त कराया गया है। इसी के कारण छत से पानी टपक रहा है, दो दिन के अंदर इस समस्या से छात्रों को राहत दिला दी जाएगी।---रामसाये, प्रबंधक अंबेडकर पुस्तकालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें