फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ देहात मार्गों पर ही लोहिया बसों के किराए में छूट

Tue, 12 Jan 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर के दौरान यात्रियों को लोहिया ग्रामीण बसों में कम किराया दर का लाभ नहीं मिल सकेगा। ये छूट केवल देहात के रास्तों पर ही मिलेगी।
विज्ञापन


 देहात अंचल के लोगों का सफर सुहावना बनाने के उद्देश्य से परिवहन निगम ने लोहिया ग्रामीण बस सेवा शुरू की थी। इन बसों का किराया सामान्य बसों के किराये से करीब 25 फीसदी कम है।

 परिवहन निगम के निर्देश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर आते ही बस का किराया सामान्य कर दिया जाएगा। बहुत से यात्री किराये में बचत को लेकर लोहिया ग्रामीण बसों का सहारा लेते थे।
विज्ञापन


 लेकिन मुख्यालय के निर्देश के बाद अब वह किराये में बचत नहीं कर सकेंगे। हापुड़ डिपो से संचालित करीब 15 लोहिया बसों में किराये की दर निर्धारित कर दी गई हैं। देहात के मार्गों पर किराये में निर्धारित छूट यात्रियों को मिलेगी।

एआरएम धीरज सिंह पवार का कहना है कि देहात के रास्तों पर ही लोहिया ग्रामीण बसों में किराये पर छूट मिलेगी। राष्ट्रीय मार्ग पर यात्रियों से सामान्य किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें