फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पेड़ पर बैठा दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
यूकेलिप्टस के पेड़ पर बैठा तेंदुआ। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड पर गांव खिलवाई के बाहर बुधवार रात एक यूकेलिप्टस के पेड़ पर तेंदुआ दिखा। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। गांव नानपुर के जंगल में भी तेंदुआ दिखने की सूचना से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ज्ञान संजीवनी अस्पताल से लौट रहे मोहसीन ने तेंदुए की तस्वीर मोबाइल फोन में कैद की। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। गांव खिलवाई की ग्राम प्रधान अंजू त्यागी ने वन विभाग को सूचना दी। उन्होंने तेंदुए की तलाश कर उसे पकड़वाने की मांग की है। किसान खेतों में धान और गन्ने की फसल के कारण रात में भी जाते हैं। तेंदुए की मौजूदगी से वे खेतों पर जाने से डर रहे हैं। आईटीआई कॉलेज के संचालक उपेंद्र चौधरी ने भी चिंता जताई। उन्होंने वन विभाग से सघन कांबिंग और पिंजरा लगाने की मांग की।
वन क्षेत्र अधिकारी करन सिंह ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर जांच हो रही है। आसपास के क्षेत्रों में गश्त भी बढ़ाई गई है। खादर क्षेत्र में एक पिंजरा भी लगाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि क्षेत्र में तेंदुआ है, तो वह जल्द पकड़ में आ जाएगा। ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें