फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नहीं पकड़ में आ रहा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिंभावली। क्षेत्र के गांव नवादा और आसपास के गांवों के ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत बरकरार है। वन विभाग की टीम अब तक तेंदुए को नहीं पकड़ पाई है। खेतों पर चारा लेने जाने के लिए किसान इक्कट्ठे होकर लाठी-डंड़ा लेकर जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

इन दिनों नवादा, अकबरपुर बुकलाना, धनपुरा, भगवानपुर, खैय्या समेत आसपास के आधा दर्जन गांवों और आसपास के जंगल में पिछले कई दिनों से लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। यह बाइक सवार युवक के बाद जंगली भैंसे पर भी हमला कर चुका है। ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग की टीम भी जंगल में जाकर तेंदुए को तलाश रही है लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह, कपिल कुमार समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द तेंदुआ नहीं पकड़ा गया, तो वह लोग वन विभाग के हापुड़ कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। गांव के लोगों का कहना है कि तेंदुए की दहशत के कारण बच्चे भी घर से बाहर नहीं निकल रहे। खेतों पर जाने के लिए लाठी-डंडे का सहारा लेना पड़ रहा है।वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि तेंदुए की तलाश करने के लिए विभाग की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें