फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वझीलपुर में दिखाई दिया तेंदुआ, दहशत

Sun, 25 Dec 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वझीलपुर गांव में रविवार सुबह गेहूं के एक खेत में तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर वह जंगल में छिप गया। खेत में तेंदुए के पैर के निशान मिलने से ग्रामीण दहशत मे हैं।
विज्ञापन


वहीं, वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी ही नहीं है। वझीलपुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि रविवार तड़के वह कुछ ग्रामीणों के साथ घूमने के लिए गांव से निकले थे।

इसी दौरान राजकुमार के गेहूं खेत में एक तेंदुए जैसा जानवर घूमता दिखाई दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ कोहरे में ओझल हो गया। लोगों ने पास जाकर देखा तो गेहूं के खेत में उसके पैरों के निशान भी दिखाई दिए। तेंदुए की आशंका से लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दो साल पहले भी इसी गांव में तेंदुआ निकला था। जिसने पांच ग्रामीणों को घायल कर दिया था। बाद में ग्रामीणों ने तेंदुए को मार गिराया था।

वहीं, प्रभागीय वन अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। गांव में टीम भेजकर स्थिति की जानकारी कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें