फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गांव श्यामपुर में घूम रहा तेंदुआ, वीडियो वायरल

Fri, 01 Nov 2024 09:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर में दिवाली की रात तेंदुए के घूमने का वीडियो वायरल हुआ है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने जांच की।
विज्ञापन

गांव श्यामपुर में बृहस्पतिवार की रात लोग दिवाली मनाकर घरों में सो गए। देर रात गांव के पूर्व प्रधान रविंद्र चौधरी जाग रहे थे। उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी में देखा तो उनके घर के बाहर से एक तेंदुआ जाता हुआ नजर आया। उन्होंने बाहर आकर देखा तो उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने यह बात फोन करके ग्रामीणों को बताई तो सभी लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और थाना हापुड़ देहात पुलिस को सूचना दी गई।
तेंदुआ आने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ तेंदुए की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह वन विभाग के अधिकारियों को भी मामले की सूचना दी गई। प्रभागीय वन अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव का कहना है कि टीम को भेजकर सीसीटीवी की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र को भी तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें