फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भोवापुर में नहर पटरी पर दिखा तेंदुआ

Tue, 01 Jul 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। भोवापुर में नहर पटरी पर तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि वन विभाग वीडियो के आधार पर जांच करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर निवासी युवक सोमवार की रात अपने दो भाइयों के साथ मेरठ से कार द्वारा लौट रहा था। इस दौरान नहर किनारे तेंदुआ दिखाई देने से उनके होश उड़ गए। युवक का दावा है कि उसने हिम्मत जुटाकर अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे पहले आठ जून को भी एक वीडियो वायरल हुआ था। जिससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत और बढ़ गई है। वहीं, सिंभावली क्षेत्र के गांव नवादा के जंगल में वन विभाग ने कई सप्ताह से पिंजरा लगाया हुआ है, लेकिन इसके बाद भी तेंदुआ नहीं पकड़ा गया है। वन रेंजर करनसिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है, जिसमें तेंदुए की पुष्टि होने पर नहर पटरी वाले जंगल में पिंजरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें