फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: झड़ीना के जंगल में दिखा तेंदुआ

Tue, 11 Feb 2025 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना के जंगल में ग्रामीणों ने तेंदुआ होने का दावा किया है। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार की सुबह को खेत पर जाने के दौरान तेंदुआ गन्ने के खेत से निकाल कर दूसरे खेत में चला गया। हालांकि, वन विभाग की टीम जानकारी होने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह को ग्रामीण जंगल से पशुओं का चारा लेने के लिए गए थे। जहां उन्होंने देखा गांव निवासी सोनू त्यागी के खेत से निकलकर तेंदुआ दूसरे खेत की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दूसरे लोगों को दी। सूचना के बाद दर्जनों ग्रामीण खेतों पर पहुंच गए और तेंदुए को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जंगल में तेंदुए के होने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के गांवों में लगातार काफी समय से तेंदुए सामने आ रहे हैं, इस बारे में वन विभाग को सूचित भी किया गया है। बार-बार कहने के बावजूद भी विभागीय अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि विभाग को कोई सूचना नहीं मिली है। इसके बावजूद गांव के जंगल में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि कोई सुराग मिलता है, तो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें