फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन टूटी, जमीन धंसी

Mon, 30 May 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
जलभराव के कारण जमीन धंसने से बना गड़ढा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार को निजी मोबाइल कंपनी की खुदाई में नगर पालिका की पेयजल लाइन टूट गई। पालिका से पानी की सप्लाई छोड़ते ही गहरे गड्ढे में पहले जलभराव हुआ। फिर पास की जमीन धंसने से अफरा तफरी मच गई। पालिका चेयरमैन ने मोबाइल कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही है।
विज्ञापन


नगर के अति व्यस्त रहने वाले गढ़ चौपला पर पिछले तीन दिनों से एक निजी मोबाइल कंपनी की टीम भूमिगत केबिल बिछाने का काम कर रही है। खुदाई से पालिका की भूमिगत पाइप लाइन टूट गई। कुछ ही मिनटों में 20 फुट गहरा गड्ढा पानी से लबालब हो गया।

इससे आसपास दुकान लगाने वाले लोग अपने ठिए छोड़कर भाग गए। फिर गड्ढे के आसपास कई मीटर जमीन धंस गई। जमीन धंसने से आसपास की दुकानों और मकानों के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पालिका चेयरमैन संगीता पुरुषोत्तम का कहना है कि निजी मोबाइल कंपनी से जुड़ी टीम ने गंभीर लापरवाही की है। इसलिए मोबाइल कंपनी से जुड़े अफसरों को कारण बताओ नोटिस भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें