फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्कूल में घुसकर लेजर बुक फाड़ने का आरोप

Tue, 23 Jul 2024 12:17 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गढ़ रोड स्थित बिहारी आश्रम बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या ने खुद को ट्रस्टी बताने वाले पिता-पुत्र पर विद्यालय में घुसकर लेजर बुक फाड़ने जातिसूचक शब्द और अभद्रता का आरोप लगाया है। शिक्षक संगठन के साथ प्रधानाचार्या ने एसपी से शिकायत की है थाने में भी तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या शालिनी ने बताया कि विद्यालय में प्रबंध कमेटी नहीं है। फिर भी कुछ लोग अपने को ट्रस्टी बताकर लगातार विद्यालय की भूमि को बेचते रहे हैं। यह विद्यालय एडेड है, जिसमें पिछले साल तक भी 315 छात्राएं पंजीकृत थी। लेकिन उक्त लोगों ने न्यायालय को गुमराह किया। जिसके कारण छात्राओं को दूसरे विद्यालयों में शिफ्ट कराना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय की भूमि कब्जाने के मामले में पहले भी उक्त लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इससे गुस्साए पिता पुत्र ने विद्यालय आकर, मेरे साथ गाली गलौच, जातिसूचक शब्द कहे। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। प्रधानाचार्या ने संगठन में भी शिकायत की। सोमवार को प्रधानाचार्य संघ और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी राजेश यादव अन्य शिक्षकों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। वहीं, प्रधानाचार्या ने थाने में प्राथमिकी भी दी। शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश महामंत्री मोहित राघव ने कहा कि प्रधानाचार्या को न्याय दिलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें