फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रामा अस्पताल के बाहर पूर्व आईपीएस ने दिया धरना

Tue, 23 Jul 2024 12:15 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे-9 स्थित रामा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के बाहर सोमवार को आजाद अधिकारी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अभिताभ ठाकुर के नेतृत्व में धरना दिया गया। उन्होंने एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) के अनुमोदन के बिना अस्पताल के संचालन का आरोप लगाया। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच, दरोगा एवं पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई के लिए डीएम व एसपी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ आजाद अधिकारी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर रामा अस्पताल पहुंचे। वह कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य गेट के पास ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि रामा अस्पताल मामले में रातों-रात एसपी और एएसपी को हटाने से पुलिस का मनोबल टूटा है। दरोगा और पीड़ित द्वारा तहरीर देने के बावजूद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। इससे आम आदमी को न्याय मिलने की संभावनाओं को झटका लगा है। उन्होंने डीएम और एसपी से अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (तेवतिया) गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव सिंह तेवतिया ने पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को समर्थन देने घोषणा की। धरना देने वालों में देवेंद्र सिंह राणा, प्रदीप गौड़, विकास चौधरी, मधुर मिश्रा, सुधा बिष्ट, अंकुर चौधरी, मधुर भारद्वाज, मनोज कुमार, प्रदीप चौधरी, दानिश खान, सराफत खान, योगेश गिरी, अभय जादौन समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें