फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आज से तीनों तहसीलों में रजिस्ट्री कार्य बंद रखेंगे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला जज कोर्ट में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में एकजुट हुए वकीलों ने हड़ताल को नई दिशा दे दी है। हड़ताल के दौरान न्यायिक कार्यों के साथ-साथ आज से रजिस्ट्री कार्यालय के तमाम कार्य बंद होंगे। बैनामा लेखक, वसीयत और रजिस्ट्री करने वाले वकील काम नहीं करेंगे। जिला बार एसोसिएशन ने तीनों तहसीलों के अधिवक्ताओं को आम प्रस्ताव पास कर अनिश्चितकालीन के लिए रजिस्ट्री कार्य बंद रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में युवा वकीलों ने इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म पर हड़ताल की स्थिति को प्रदर्शित करना शुरू कर दिया है। कचहरी में होर्डिंग, बैनर और पोस्टर भी चस्पा किए जाएंगे। जिला बार एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार नेहरा ने बताया कि वकीलों के खिलाफ अलग-अलग छह मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। हड़ताल कर रहे वकीलों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। हड़ताल को गति देने के लिए आमजन और आसपास की बार एसोसिएशन को जोड़ा जाएगा। बताया कि वकीलों की आवाज बुलंद करने के लिए सोमवार से मोदीनगर, लोनी और गाजियाबाद तहसीलों में रजिस्ट्री कार्य पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।
वसीयत, बैनामा और रजिस्ट्री आदि कार्य नहीं होंगे। तहसीलों पर भी वकील हड़ताल कर धरने पर बैठेंगे। इसके साथ ही आगामी दिनों में आसपास के जनपदों से भी रजिस्ट्री कार्य बंद रखने का आह्वान किया जाएगा। बताया कि सोमवार को सैकड़ों वकील कचहरी से पैदल मार्च कर कविनगर थाने पहुंचेंगे और गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें